मदन सोनी। जन्म 1952 सागर मध्य प्रदेश में चार आलोचना पुस्तकें प्रकाशित जिनमें कविता का व्योम और व्योम की कविता, विषयान्तर ,कथापुरुष और कथा उत्प्रेक्षा शामिल । अनेक पुस्तकों और पत्रिकाओं का संपादन ,जिनमें आधुनिक हिंदी की प्रेम कविताओं का संचयन प्रेम के रूप अशोक वाजपेयी की चुनी हुई रचनाएं, शमशेर की कविता पर केंद्रित आलोचना पुस्तके समझ पाता तुम्हें यदि मैं सऔर भारत भवन, भोपाल से प्रकाशित पत्रिका पूर्वग्रह प्रमुख रूप से शामिल है ।टेमिंग ऑफ द श्रू (शेक्सपियर) कॉकेशियन चाक सर्किल (ब्रेख्त),यरमा(लोर्का), नैरो रोड टू द डीप रोड (एडवर्ड बाँण्ड) द स्क्वेयर (मार्तग्रि यूगास) , आदि नाटकों ,सिद्धार्थ (हरमन हेस), द नेम ऑफ द रोज, ( उम्बर्तो एको), वॉइसेज फ्रार्म चर्नाबिल। (इंन्ग्रिड हुल्मेन), द विंची कोड( डै ब्राउन) आदि उपन्यासों और एडवर्ड सईद की पुस्तक रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ द इण्टेलेक्युअल समेत अनेक कृतियों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद। देवीशंकर अवस्थी पुरस्कार ,नंददुलारे वाजपेई पुरस्कार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वरिष्ठ शोध र्वत्ति और रजा फाउंडेशन दिल्ली तथा उच्च अध्ययन संस्थान नांन्त (फ्रांस) की फेलोशिप प्राप्त।