Prayag Shukla
Author

Prayag Shukla

जन्म : 28 मई, 1940, कोलकाता में। प्रारंभिक शिक्षा पुरखों के गाँव तिवारीपुर (हुसेनगंज, जिला फतेहपुर, उ.प्र.) में हुई। फिर कोलकाता में। कोलकाता विश्वविद्यालय के स्नातक। कवि, कथाकार, साहित्य और कला-समीक्षक । रंगमंच और सिनेमा पर भी लिखते रहे हैं। अब तक नौ कविता पुस्तकें, पाँच कहानी-संग्रह और तीन उपन्यास प्रकाशित। कला-परख पर एक पुस्तक 'देखना' प्रकाशित है। बांग्ला से जीवनानन्दन दास और शंख घोष की कविताओं तथा गीतांजलि के अनुवाद। बंकिमचंद्र के निबंधों के अनुवाद पर साहित्य अकादेमी का अनुवाद पुरस्कार प्राप्त हुआ है। विश्व कविता से भी कई अनुवाद, जिनमें से ओक्तोविओ पाज़ की कविताओं के अनुवाद प्रकाशित हैं। 'एक फ़िल्मकार की ऊँचाई : सत्यजीत राय' पुस्तक भी आ चुकी है। कला समय समाज, कविता-93, ड्राइंग-94 (अंग्रेजी में) विजय तेंडुलकर पर एक पुस्तक 'रंग तेंडुलकर' तथा नदी-संबंधी कविताओं का एक संचयन भी 'कविता नदी' नाम से संपादित। 'कल्पना' के काशी अंक का भी संपादन। 'कल्पना' और 'दिनमान' के संपादकीय विभाग में रहने के बाद 'नवभारत टाइम्स' के संबद्ध रहे। 'समकालीन कला' के प्रारंभिक दो अंकों के अतिथि संपादक। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की पत्रिका 'रंग प्रसंग' के संपादक भी रहे। बच्चों के लिए लिखने में भी विशेष रुचि। 'यह जो हरा है' कविता संग्रह पर दिल्ली की हिंदी अकादेमी का कृति पुरस्कार और साहित्य तथा कलाओं में विशिष्ट योगदान के लिए 'द्विजदेव सम्मान' प्राप्त। गद्य के लिए मध्यप्रदेश शासन के 'शरद जोशी सम्मान' से भी समादृत। 1984 में आयोवा (अमेरिका) के इंटरनेशनल राइटिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। 1979 में फ्रांस, ब्रिटेन और प. जर्मनी की यात्रा और 1987 में सोवियत संघ की। वर्ष 1995 में चीन की यात्रा। 1999 में फिर रूस की यात्रा।

0 books available